पताही पुलिस ने 30 लाख का गांजा सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार
मोतिहारी। पताही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा की खेप के साथ दो तस्करों को गांजा क्रय विक्रय करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मौके से 13.980 किलोग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन जप्त की गई। एसपी स्वर्ण प्रभात में इस संबंध में बताया कि जप्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत 30 लख रुपए हो सकती है। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली कि दो तस्कर मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं। तत्काल एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम रवाना हुई और मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों में जयलाल रावत और ओमप्रकाश कुमार , दोनों पताहि थाना क्षेत्र के जीहुली गांव के निवासी बताए गए हैंउन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष पताही अभिषेक कुमार , सब इंस्पेक्टर हेमशंकर यादव, पचरतन सिंह, अरशद आलम, सिपाही सौरभ कुमार, पूजा कुमारी, गोविंद कुमार शामिल थे।

