नवनिर्मित भोपतपुर थाना भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित भोपतपुर थाना भवन का विधायक ने किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भोपतपुर थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने किया। बताया गया है  कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह थाने का नया भवन क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था, त्वरित सेवा और जनसुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वही अब तक यह थाना जीर्णशीर्ण भवन में चल रहा था , जहा आसपास घनी झाड़िया और पेड़ पौधे थे। तकरीबन दो साल पहले इसे प्रोन्नति मिली थी जब यह ओपी से थाना बना था। यहां पूर्व से समुचित हाजत , मालखाना आदि का अभाव था। वही पुलिस पदाधिकारी और जवान को रहने आदि की व्यवस्था भी निम्न स्तरीय थी।

ऐसे में नव निर्मित थाना भवन से अब पुलिस वालो को बेहतर सुविधा मिलेगी और आमलोगों को भी एक अच्छी पुलिसिंग दिखेगा। इस अवसर पर डीएसपी सुनील कुमार , इंस्पेक्टर  सुरेश यादव , थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार , पूर्व प्रमुख अवधेश सिंह , जदयू नेता श्री बीरेंद्र पटेल , संजय सिंह  , राजेश वर्मा , पूर्व मुखिया संजय यादव , हरेन्द्र साहनी , मोहन सहनी, अजय यादव , रामकिशुन साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page