सीएचसी में एक्स-रे व ईसीजी बंद, एक सप्ताह से जनरेटर खराब

सीएचसी में एक्स-रे व ईसीजी बंद, एक सप्ताह से जनरेटर खराब
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। तेज हवा और बारिश के चलते पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के चलते सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की स्वास्थ व्यवस्था प्रभाव पड़ा है। अस्पताल में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए रखी गई जनरेटर भी पिछले एक सप्ताह से खराब होने के चलते बंद पड़ी है।

शनिवार को अस्पताल में ग्रामीण इलाके से आए महिला व पुरुष मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन हुआ ओपीडी सेवा जारी दिखी । लेकिन अस्पताल का जरनेटर खराब होने के चलते ए-क्सरे और ईसीजी नहीं हो पा रही थी।

जाहिर है इस परिस्थिति में इलाज के लिए अस्पताल आए मरीजों को निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ रहा है।जबकि विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कई जगहों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने से विद्युत व्यवस्था ठप्प पड़ी है। दोनो दिनों से विभागीय  टीम कार्य कर रही है लेकिन तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में बहुत दिक्कत हो रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page