कल्याणपुर में दो दुकानों में चोरी की हुई घटना
कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बजार स्थित साहू मार्केट में मुन्ना कुमार एवं सेमरा चौक स्थित राहुल कुमार के किराना दुकान में ताला तोड़कर नकदी सहित लगभग पन्द्रह हजार की चोरी कर ली गई है।
चोरी की घटना को शुक्रवार की रात की है। राहुल कुमार के किराना दुकान से पांच ताला तोड़कर गल्ला से पांच हजार व समान की चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन की।लिया। पूर्व में भी कई दुकानों में चोरी हो चूकी है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कारवाई की जायेगी।

