कुर्की के भय से हत्या कांड के दो अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
हरसिद्धि। दो अलग-अलग हत्या कांडों के प्राथमिक अभियुक्तों ने कुर्की की कार्रवाई के भय से शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 372/25 में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 109(1), 103(1) एवं 3(5) के तहत दर्ज हत्या के मामले के प्राथमिक अभियुक्त मनीष कुमार सिंह उर्फ अवनीश कुमार, पिता सेठ सिंह, निवासी कनछेदवा एवं प्राथमिक अभियुक्त सफीक मियां, पिता माजिद मियां, निवासी धवही, ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों अभियुक्तों के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

