ग्राम हस्तपुस्तिका कार्य की हुई समीक्षा, 29 तक पूरा करने का निर्देश

ग्राम हस्तपुस्तिका कार्य की हुई समीक्षा, 29 तक पूरा करने का निर्देश
Facebook WhatsApp

चिरैया। जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर चिरैया प्रखंड में चल रहे ग्राम हस्तपुस्तिका कार्य की समीक्षा शनिवार को ई-किसान भवन के सभाकक्ष में हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ डॉ. संजय कुमार ने की।

उन्होंने बताया कि ग्राम हस्तपुस्तिका तैयार करने का कार्य एक अगस्त से चल रहा है। इसे 29 सितंबर तक पूरा करना है। राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी-सह-समन्वयक शकील अहमद तथा जिला टीम के सदस्य मो. वसीम परवेज और मनोज कुमार ने कार्य की प्रगति और डाटा अपलोड की स्थिति की जानकारी ली।

क्षेत्र पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली गई। साथ ही संकलित आंकड़ों और अपलोड किए गए डाटा की स्थिति की समीक्षा की। मौके पर अशोक कुमार पटेल, सोनू कुमार, सुदामा प्रसाद, रामकिशोर सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित सभी क्षेत्र पदाधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page