कोटवा में देशी शराब के साथ दो महिला सहित पांच गिरफ्तार
कोटवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिपऊ एवं जसौली पट्टी में छापेमारी कर पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं 134 लीटर देसी जुलाई शराब बरामद किया है। इस दौरान तीन पुरुष और दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि शराब बिक्री करने को लेकर गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कारवाई की।
इस दौरान देशी शराब के साथ तीन पुरुष एवं दो महिला को गिरफ्तार किया गया और एक बाइक भी जब्त की गई।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार कारोबारियों में, सुभाष धांगड, पिता- शिवपूजन धांगड, एतवारी देवी, पति- अखिलेश महतो, दोनों दिपउ धांगडटोली, राजेन्द्र मांझी, पिता- नन्दु मांझी,
तेतरी देवी, पति- स्व. बैद्यनाथ मांझी, दोनों जगिराहा मुशहरी टोला, सैनिश कुमार, पिता अनिष पांडेय, बांगरा, थाना- कोटवा के निवासी बताए गए है। वही इस कारवाई में एक हीरो एस्पलेंड्र बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावें अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

