संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Facebook WhatsApp

सुगौली। पीएम श्री पंडित दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय, में शनिवार को ‘मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र अभियान’ के अंतर्गत संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में संकुलाधीन विभिन्न विद्यालयों के वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से भारत के विकास,सेवा,शिक्षा, स्वच्छता और देशप्रेम से जुड़े विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति खंडेलवाल उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य संजय कुमार सहित संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक मो. शमीमुल हक,पीएम श्री पंडित दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय,अरुण कुमार सिंह, समन्वयक सह प्रधानाध्यापक यूएमएस लेन हिंदी,अभय कुमार, केदार प्रसाद,रवि प्रसाद समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page