जिले के 10 खिलाड़ियों की टीम थांग-ता मार्शलआर्ट राष्ट्रीय स्तर खेलने कश्मीर हुए रवाना

जिले के 10 खिलाड़ियों की टीम थांग-ता मार्शलआर्ट राष्ट्रीय स्तर खेलने कश्मीर हुए रवाना
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राष्ट्रीय स्तरीय थांग ता मार्शल आर्ट्स खेल में चयनित 32वी जूनियर थांग-ता खिलाड़ियों की टीम शनिवार को कश्मीर के लिए रवाना हुई।

यह टीम 28 से 30 सितंबर 2026 तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित पोलो ग्राउंड के मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में आयोजित 32 वी नेशनल जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप 2026 में भाग लेगी। इस चैंपियनशिप का आयोजन थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

टीम का नेतृत्व जिला थांग ता संघ जिला सचिव सह जिला कोच अशफाक अहमद कर रहे हैं।  10 खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये सभी खिलाड़ी 6वी बिहार थांग ता मार्शल आर्ट राज्य स्तरीय 12 से 14 जून में आयोजित हुए लखीसराय,खेल भवन में अपना शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में अपने आप को सुनिश्चित किये है ।

ये जानकारी जिला पूर्वी चंपारण के थांग ता संघ के सचिव अशफाक अहमद   ने दिया है।

राष्ट्रीय स्तर खेल में जा रहे पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों मे दीक्षा प्रिया, पलक कुमारी, रूपिका कुमारी, आलिया जासमीन, आयांश चौधरी, मोहम्मद साजिद सिद्दीकी, मोहम्मद साद आलम, सुमित कुमार, शैलेश कुमार, आशीष कुमार शामिल है।

टीम रवाना होने से पहले जिला थांग ता संघ के अध्यक्ष साजिद राजा,संघ के उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पाण्डे और संघ के संयुक्त सचिव अमित सिंह व नीपू कुमारी, मनीष कुमार राम  ने टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page