डीडीसी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा उपरांत अधिकारियों को दिए निर्देश
मोतिहारी। प्रदीप कुमार उप विकास आयुक्त डॉ. पदीप कुमार की अध्यक्षता में भीबी-जी राम जी योजना की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आहूत की गई।
उक्त बैठक में निदेशक, एनईपी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियन्ता (मनरेगा), सहायक अभियन्ता (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियन्ता एवं पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे। उक्त बैठक में मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 31.03 प्रतिशत की उपलब्धि है, जबकि राज्य स्तर पर 32.61 प्रतिशत की उपलब्धि है। जिन प्रखंडों की उपलब्धि कम पाई गई वहां के कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निर्देश दिया।
पीएमएवाईजी अभिसरणकी समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 23957 योजनाओं में से 2861 योजनाओं में एमआर निर्गत कर 11.94 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि जिले के औसत से कम पायी गई। फलस्वरूप उप विकास आयुक्त ने एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया। ईकेवाईसी, वृक्षारोपण योजना आदि अन्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से 90 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया।

