बच्चों की कल्पनाओं में दिखेगा विकसित भारत का सपना : राधामोहन

बच्चों की कल्पनाओं में दिखेगा विकसित भारत का सपना : राधामोहन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मोतिहारी के श्री महावीर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लुअठहां में “मेरे सपनों का भारत : चित्रसेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मोतिहारी के सांसद राधा मोहन सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सपने ही आने वाले भारत की तस्वीर हैं। चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें देश और समाज के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर देती हैं, आज के विद्यार्थी ही वर्ष 2047 के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पीढ़ी हैं।

विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सामूहिक प्रयास का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा भी विकसित भारत @ 2047 के विजन में युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने चित्रों में केवल वर्तमान भारत को नहीं, बल्कि उस भारत को चित्रित करें, जिसे वे भविष्य में देखना चाहते हैं- एक ऐसा भारत जो शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, कृषि, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास, बेहतर शिक्षा, आधुनिक कृषि, स्वच्छ पर्यावरण, युवाओं के लिए अवसर और महिला सशक्तीकरण जैसे विषय विकसित भारत की व्यापक कल्पना का हिस्सा हैं।

बच्चों की कल्पना में इन विषयों का समावेश समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करता है। सांसद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज जिन हाथों में रंग और ब्रश हैं, वही हाथ भविष्य में देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बच्चों से बड़े सपने देखने, निरंतर सीखने और मेहनत के साथ उन्हें साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “25 वर्ष सेवा के एवं आगामी 25 वर्षों के सपनों का भारत” तथा “मेरे सपनों का भारत” जैसे विषयों पर चित्रों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।  इस अवसर पर उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी, पार्षद पति रोचक झा, विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page