चार वर्षों से फरार लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

चार वर्षों से फरार लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। सेमरा लूटकांड के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को तुरकौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघराहां बैरिया निवासी संजीत पासवान है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2022 से फरार चल रहा था। मामले की जांच के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

बताया जाता है कि छोटा बरियारपुर निवासी सीसीटीवी व्यवसायी रितेश कुमार अपने टेक्नीशियन के साथ बेतिया से बाइक से 13 जनवरी 2022 की देर रात मे मोतिहारी लौट रहे थे।  इसी दौरान दो बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर सेमरा भेला छपरा के समीप एनएच पर उन्हें रोक लिया और लूटपाट की थी। अपराधियों ने व्यवसायी व उसके टेक्नीशियन से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, करीब 2200 रुपये नकद, लगभग 30 हजार रुपये मूल्य का कैमरा, सोने की चेन समेत अन्य जरूरी कागजात लूट लिये थे।

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान संजीत पासवान का नाम सामने आया। इसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जयसिंहपुर मौजे निवासी वीरेंद्र मांझी है। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2024 से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page