एनडीए सरकार ने लालू राबड़ी के जंगल राज का किया है सफाया:धामी

एनडीए सरकार ने लालू राबड़ी के जंगल राज का किया है सफाया:धामी
Facebook WhatsApp


कांग्रेस और लालू-राबड़ी सरकार ने किया है बिहार को लूटने का काम
पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि विघानसभा स्थित एम आर इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के पक्ष एक महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी तो लालू राबड़ी का जंगल राज समाप्त हुआ और बिहार में विकास रफ्तार तेज हुआ। नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को तेज किया और चारों तरफ सड़क, पुल ,पुलिया, स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लूटने का काम कांग्रेस और लालू राबड़ी की सरकार ने किया ।कांग्रेस और लालू राबड़ी के राज्य में बिहार को कुछ नहीं मिला। सिर्फ उनके शासनकाल में परिवारवाद को बढ़ावा मिला। कानून व्यवस्था चौपट हुई थी।

चारों ओर लूट खसोट, अपहरण फिरौती नरसंहार जैसी घटनाएं आम हो गई थी।इससे मुक्ति दिलाने के लिए नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार बनाकर बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया ।भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम लगाया। बिहार में लोग घर से निकलना मुनासिब नहीं समझते थे, लेकिन आज बेटियां साइकिल से बेधड़क सड़क पर चलतीं है। आज अपराधी जेल के सलाखों के अंदर भेजे जा रहे हैं ।कानून आज अपराधियों को बिल में छुपने पर विवश कर दिया गया है ।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री बिहार को बड़ी-बड़ी सौगातें दे रहे हैं। 20 बंदे भारत ट्रेन बिहार में चलाई जा रही है।बिहार मे विकास कार्य को देखकर विपक्ष हताश हो गया है।

विपक्ष पथ विचलित होकर तरह-तरह के वादे कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देकर सरकार बहुत बड़ा काम की, जिससे सभी नौकरियों में लड़कियां बाजी मार रही है। उन्होंने कि 125 यूनिट बिजली फ्री के साथ ही किसान निधि, योजना, उज्ज्वला योजना, महिला सम्मान योजना, महिला उद्यमी योजना को चलकर महिला और युवाओं को रोजगार देने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। वृद्धा पेंशन 400 से बढ़कर 11 सौ कर दिया गया है ।

साथ ही जीविका दीदी के माध्यम से 10 हजार रुपया स्वरोजगार करने के लिए दिया गया। उसको बढ़कर 2 लाख तक रुपया दिया जाएगा। बिहार में कल कारखाने लगाए जा रहे हैं। बिहार में बेरोजगार युवक अब दूसरे देशों में काम करने नहीं जाएंगे । अब भारत आत्मनिर्भर देश बन चुका है ।रक्षा के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं देवनगरी उत्तराखंड से आया हूं।आप सबका आशीर्वाद मैं भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान को देना चाह रहा हूं ।

डबल इंजन की सरकार के प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। वहीं बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि लालू राबड़ी के राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके थे, उसे पर लगाम लगाने के लिए एनडीए सरकार अथक प्रयास की और आज बिहार में शांति व्यवस्था कायम है। 35 लाख उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला ।महा गठबंधन आज महा लठबंधन बन गया है ।उन्होंने कहा कि बिहार में जब से एनडीए की सरकार बनी है तबसे विकास हो रहा है। लेकिन फिर बहुरूपिया अपने रूप को बदलकर फिर वोट मांग रहे हैं।

राजद और कांग्रेस सिर्फ स्वार्थ का गठबंधन है ।कब टूट जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। प्रत्याशी के कृष्णनंदन पासवान उपस्थित सभी जनता से हाथ जोड़कर विनती किये और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया।कार्यक्रम को संतोष पांडे सांसद छत्तीसगढ़ ,अजय यादव ,कन्हैया ठाकुर, राकेश सिंह, इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, संतोष शाह ,सत्यनारायण प्रसाद, रविंद्र साहनी, राजकिशोर कुशवाहा, ऋषि तिवारी ,फारूक आजम व ललन सहनी ने भी संबोधित किया , मौके पर मारकंडे कुशवाहा, विजय कुमार, महामंत्री राहुल तिवारी,प्रदीप गुप्ता, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपाल जी प्रसाद आदि हजारों लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज तथा मंच संचालन हरसिद्धि मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह ने किया ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page