राजेपुर में आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

राजेपुर में आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

मोतिहारी। राजेपुर थाना पुलिस ने अपराध की योजना को विफल करते हुए दो अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध किस्म के व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और हनुमान नगर गांव में छापेमारी कर घेराबंदी कर तालाशी शुरू की।

पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस 07 राउंड बरामद किया गया। इसके अलावें पुलिस ने दो अपराधी को दबोचा, जिनकी पहचान प्रिंस कुमार  भटवालिया, थाना- मोतीपुर, जिला- मुजफ्फरपुर और उज्जवल कुमार हनुमान नगर, थाना- राजेपुर, जिला- पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। राजेपुर थाना पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई शुरू कर दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page