जहरीली शराब कांड का 25 हजार का इनामी तस्कर सूरज यूपी से गिरफ्तार

जहरीली शराब कांड का 25 हजार का इनामी तस्कर सूरज यूपी से गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-अप्रैल 2026 में जहरीली शराब से तुरकौलिया व रघुनाथपुर इलाके के 10 लोग की हुई थी मौत

मोतिहारी। तुरकौलिया जहरीली शराब कांड के 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य सप्लायर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यूपी के जौनपुर जिले के नहोरा डेरवा गांव में छापेमारी कर शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2026 में रघुनाथपुर और तुरकौलिया के विभिन्न गांवों में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि करीब दो दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

जांच में सामने आया था कि 31 मार्च को बस से यूपी से 85 बाल्टियों में 2125 लीटर जहरीली शराब सवईया के लवकुश यादव ने मंगवाई थी। यह शराब शंकरसरैया के एक बगीचे में पिकअप गाड़ी से लाई गई थी, जहां से पूरे इलाके में वितरण किया गया था। शराब पीने के बाद एक-एक कर दस लोगों ने दम तोड़ दिया था, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि सूरज कुमार और चंदन कुमार ने ही यूपी से जहरीली शराब की सप्लाई की थी। इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी और दोनों के घर की कुर्की-जब्ती भी की जा चुकी है। छापेमारी टीम में डीएसपी दिलीप कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष रणजीत कुमार और डीआईयू के पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस अब गिरफ्तार सूरज सिंह से पूछताछ कर नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page