सिविल सर्जन ने किया मोतिहारी सदर अस्पताल निरीक्षण, देख-रेख में दो गर्भवती महिलाओं का कराया सिजेरियन
-मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर
मोतिहारी। सदर अस्पताल, में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल सर्जन, ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया तथा वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया।
इस क्रम में सिविल सर्जन ने वार्डों की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर एवं सभी वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्हे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। सिविल सर्जन की पहल पर सदर अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन कराया गया। इस पहल से जरूरतमंद प्रसूताओं को सरकारी अस्पताल में ही आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों को बल मिला है।
सिविल सर्जन ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर जांच, आवश्यक उपचार एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, तत्परता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं का आंकलन के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना एवं आमजन को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

