विद्युत स्पर्शाघात से महिला की मौत
संग्रामपुर। विधुत स्पर्शाघात से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला दक्षिणि मधुबनी पंचायत वार्ड 13 गांव परसौना के धर्मशीला देवी उम्र 45 वर्ष पति राजेंद्र पासवान बताई जाती है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को विधुत पोल में सटने से करंट लग गया, जिसे मोतिहारी इलाज हेतु ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दक्षिणि मधुबनी पंचायत के मुखिया रीता देवी के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से आपदा के तहत मुआवजा राशि देने की मांग की है।

