नेपाल के वीरगंज और पूर्वी चंपारण में धूमधाम से संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

नेपाल के वीरगंज और  पूर्वी चंपारण में धूमधाम से संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ
Facebook WhatsApp


-घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्वी चंपारण। जिला के रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र सहित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बीरगंज में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे उल्लास और पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चले इस महापर्व का समापन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। सोमवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  देने के लिए रक्सौल के भकुआ ब्रह्म बाबा घाट, कस्टम घाट, सरिसवा नदी किनारे छठिया घाट, नागा रोड बाबा मठिया घाट, कोईरिया टोला त्रिलोकी नगर घाट, कौड़ीहार चैक नहर घाट, खेखरिया घाट, महदेवा पोखरा घाट और बीरगंज के घरिअरवा पोखरा घाट, बलीरामपुर छठ घाट, इनरवा, सिरसिया सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड पड़ी थी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजीं,

वहीं पुरुष व बच्चे छठी माई के गीतों पर झूमते नजर आए। घाटों पर पारंपरिक भजन और लोकगीतों की मधुर ध्वनि से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। रक्सौल के सरिसवा नदी घाट, महदेवा पोखरा घाट, सूर्य मंदिर परिसर घाट एवं नगर परिषद क्षेत्र के अस्थाई घाटों पर

सुबह से ही व्रतधारियो और उनके परिजन पूजा में जुटे रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष आनंद, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित मजिस्ट्रेटों की टीम घाटों पर तैनात रही। बीरगंज में भोजपुरी और नेपाली इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने भी पूजा-अर्चना में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
जगीराहां बीजबनी में दिखा मनोरम दृश्य,व्रतियो सहित लोगों का मन मोहा

बनकटवा:दो विधानसभा को जोड़ने वाली अरुणा नदी के पावन तट पर जागीरहा बिजबनी घोड़ासहन के सुप्रसिद्ध घाट पर लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। सोमवार की रात्रि मे छठ वर्तियों द्वारा कोशी भर पुत्र, पौत्र, धन्य धान्य सहित

सुहाग की रक्षा के लिए पूजा अर्चना की। घाटो पर हजारों- हजार  की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी।  जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार,घोड़ासहन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बलो के साथ तत्पर दिखे।  घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घाटो पर  ब्रेक डांस, टावर झूला, सर्कस, मीना बाजार लगाए गए थे। जिसका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया।  इस अवसर पर नरकटिया निर्वतमान विधायक एवं राजद प्रत्याशी डॉ. शमीम अहमद, जदयू प्रत्यासी विशाल साह पहुंचे और  सैकड़ो छठ वर्तियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ प्रेमकिशोर यादव, बिजबनी उत्तरी पंचायत के मुखिया जंगबहादुर चौरसिया, जिला पार्षद श्रवण यादव, पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता उर्फ लम्बूजी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page