रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र, नागलिंगम पौधे का किया रोपण

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र, नागलिंगम पौधे का किया रोपण
Facebook WhatsApp

पटना। रक्षा बंधन एवं ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित राजधानी वाटिका-1 में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वाटिका-1 परिसर में नागलिंगम पौधे का रोपण भी किया।

कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया। रक्षा बंधन के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति और मानव जीवन के बीच आपसी संबंध को रेखांकित किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार रक्षा बंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार समाज को भी पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। विभाग की ओर से कहा गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है।

सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों से राज्य में लोगों के बीच पर्यावरण, वन्यजीव एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा पौधारोपण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद, विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविन्दर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page