बिहार के पूर्व मंत्री उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के पूर्व मंत्री उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपेन्द्रनाथ वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा के परिजन मौजूद रहे। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार तथा विधायक श्याम रजक ने भी उपेन्द्रनाथ वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुत्रवधू एवं विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समारोह में स्व. वर्मा के परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत आरती पूजन से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।समारोह में उपस्थित लोगों ने उपेन्द्रनाथ वर्मा के सार्वजनिक जीवन और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। पुण्यतिथि समारोह के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page