श्रीरौनियार वैश्य बंधु समिति ने सावन महोत्सव समारोह का आयोजन किया 

श्रीरौनियार वैश्य बंधु समिति ने सावन महोत्सव समारोह का आयोजन किया 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल के तत्वावधान में रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रामजानकी विवाह भवन में सावन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रूचि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुभारंभ संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना तथा उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, बैलून चूड़ी, कैट वॉक एवं सॉन्ग-डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमे महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता प्रथम, काजल गुप्ता द्वितीय व नेहा गुप्ता तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में नीता गुप्ता, बच्चियों में किरण गुप्ता, सॉन्ग-डांस में श्वेता गुप्ता, बैलून चूड़ी में शालिनी गुप्ता तथा कैट वॉक में नीतू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाना समिति की प्राथमिकता है। डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं में जागरूकता व आत्मविश्वास बढ़ता है।

निर्णायक के रूप में चम्पा देवी, रेणु गुप्ता, मीना गुप्ता, रूबी गुप्ता, सीमा गुप्ता व ज्योति राज गुप्ता ने योगदान दिया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अजीत कुमार व विनोद कुमार गुप्ता ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page