गांजा की खेप लाने की कोशिश नाकाम, 3.9 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

गांजा की खेप लाने की कोशिश नाकाम, 3.9 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-हरैया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच हरैया पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है।

गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में टीम ने एक महिला को करीब 3 किलो 900 ग्राम गांजा जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। महिला नेपाल की ओर से मैत्री ब्रिज के रास्ते इस पदार्थ को लेकर भारत की सीमा में प्रवेश कर रही थी।

मामले की जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से मैत्री ब्रिज के रास्ते गांजा जैसे मादक पदार्थ की खेप भारत लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एवं एसएसबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध लोगों एवं सामानों की जांच के लिए निगरानी बढ़ा दी गई। अभियान के क्रम में एक महिला टीम के संदेह के घेरे में आई।

महिला के पास मौजूद झोला की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखा गया गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। जब्त पदार्थ का वजन करीब 3 किलो 900 ग्राम बताया गया है। बरामदगी के बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के भुईया सिसवा गांव निवासी मनोज राम की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। 

पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला अकेले ही इस खेप को लेकर आ रही थी या इसके पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय है। पूछताछ के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page