एमजीसीयू प्रबंधन विज्ञान विभाग के छात्र प्रतिष्ठित कंपनियों में हुए चयनित
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर विभाग का नाम रोशन किया है। एमबीए 2024-26 बैच से अनन्या यदुश का चयन फ्लिपकार्ट में एग्जीक्यूटिव-एफसी के पद पर हुआ है। वहीं धुपेंद्र कुमार का चयन बजाज फाइनेंस और कुंदन कुमार का चयन मनीबॉक्स फाइनेंस लिमिटेड में सेल्स रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर हुआ है।
विभागाध्यक्ष प्रो. सपना सुगंधा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम और विभाग के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
प्रो. सरोज रंजन ने कहा कि छात्रों की यह सफलता पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत से अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्रीनिवास बालगोनी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. राजीव रंजन चौबे एवं प्रसून श्रीवास्तव ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं है।

