झारखंड के रामगढ़ में स्टील प्लांट में ब्लास्ट, तीन इंजीनियर की मौत

झारखंड के रामगढ़ में स्टील प्लांट में ब्लास्ट, तीन इंजीनियर की मौत
Facebook WhatsApp

रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार की देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है।घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अत्यधिक तापमान के कारण पावर प्लांट के सिस्टम पर असर पड़ा और प्रोटक्शन सिस्टम फेल हो गया। इसी दौरान टरबाइन के ओवर स्पीड होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में जागेश्वर विहार बोकारो के रहने वाले विनीत महतो, धनबाद के संजीव केसरी और नगर उटारी, गढ़वा के अभिषेक पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हजारीबाग जिले के रहने वाले तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हैं।हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पावर प्लांट का कंट्रोल रूम पहले ही अधिक तापमान होने का संकेत दे रहा था। वहां एसी खराब होने के कारण काम करना भी मुश्किल हो गया था। कर्मचारियों की ओर से कई बार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन किसी प्रकार से प्रबंधन के द्वारा एक्शन नहीं लिया गया, ना ही कूलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को रामगढ़ पतरातु मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और प्रबंधन मुआवजे को लेकर आक्रोशित लोगों से बात कर रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page