कृषि, पशुपालन एवं मात्स्यिकी उद्यमी उन्नति मेला 2026 का आयोजन 1 से 3 सितम्बर तक

कृषि, पशुपालन एवं मात्स्यिकी उद्यमी उन्नति मेला 2026 का आयोजन 1 से 3 सितम्बर तक
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपराकोठी द्वारा 1 से 3 सितम्बर, 2026 तक महात्मा गांधी सभागार, राजा बाजार, मोतिहारी में “कृषि, पशुपालन एवं मात्स्यिकी उद्यमी उन्नति मेला 2026” का आयोजन किया जायेगा।

तीन दिवसीय यह मेला कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यिकी, कृषि यंत्रीकरण एवं कृषि आधारित उद्यमिता को एकीकृत करते हुए किसानों, ग्रामीण युवाओं तथा महिला उद्यमियों के लिए वैज्ञानिक ज्ञान, नवाचार और व्यावसायिक अवसरों का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
मेला में कृषि, पशुपालन एवं मात्स्यिकी की उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन, उन्नत बीज एवं पौध सामग्री, कृषि आदानों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी एवं विपणन प्रबंधन का प्रदर्शन किया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page