पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु ई-रिक्शा वाहनों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु ई-रिक्शा वाहनों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजनों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ई-रिक्शा जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजना एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सब्सिडी के संबंध में जागरूक करेंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा पूर्व से दी जा रही सब्सिडी के अतिरिक्त अब राज्य सरकार द्वारा भी अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है।

1 किलोवाट के सोलर संयंत्र पर केंद्र सरकार की 30,000 की सब्सिडी के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 10,000 की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार 2 किलोवाट पर कुल 80,000 तथा 3 किलोवाट पर कुल 98,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही यह अतिरिक्त सब्सिडी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध होगी तथा यह लाभ मार्च 2027 तक ही दिया जाएगा।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि इच्छुक उपभोक्ता बिना विलंब के पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन करें और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, मोतिहारी एवं रक्सौल सहित चकिया के सहायक विद्युत अभियंता, मोतिहारी शहरी एवं ग्रामीण सहित विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page