मजुराहा श्मशान व छठ घाट की अतिक्रमित भूमि का विधायक ने लिया जायजा, सीओ को तीन दिन में कार्रवाई का निर्दश

Facebook WhatsApp

– भूमि पर भू-माफिया के अतिक्रमण से ग्रामीण आक्रोशित

तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुराहा स्थित बेरुआ घाट के समीप अतिक्रमित श्मशान एवं छठ घाट की भूमि का बुधवार को पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान ने अंचलाधिकारी प्रभात कुमार के साथ निरीक्षण किया।

श्मशान घाट और छठ घाट की सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को देखते हुए विधायक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि भू-माफियाओं द्वारा श्मशान घाट और छठ घाट की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे बेंचा जा रहा है। इससे अंतिम संस्कार और छठ पूजा जैसे धार्मिक कार्यों में भविष्य में परेशानी उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक कृष्णनंदन पासवान ने सीओ प्रभात कुमार को निर्देश दिया कि अतिक्रमित भूमि को यथाशीघ्र मुक्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश समाप्त हो सके और सार्वजनिक उपयोग की भूमि सुरक्षित रह सके।

इस पर सीओ प्रभात कुमार ने आश्वासन दिया कि संबंधित सरकारी भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर अतिक्रमणकारियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पूर्व मुखिया मोहन सिंह, भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, रामबाबू पटेल, संजय साह, अच्छेलाल साहनी, रामू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page