हरसिद्धि पकड़िया मेला से लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

हरसिद्धि पकड़िया मेला से लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के पकड़िया मेला से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पकड़िया निवासी विजय प्रसाद केसरी के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर मेला में घूम रहा है। इसके बाद हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देश पर दारोगा अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रवि  से गहन पूछताछ की जा रही है।

जांच का मुख्य बिंदु यह है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था, मेले में उसे लेकर घूमने का उसका उद्देश्य क्या था और उसकी क्या मंशा थी। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page