घर में छुपा कर रखें अवैध पिस्तौल, कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
मोतिहारी/लखौरा। थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत ग्राम लखौरा पुरवारी टोला अवस्थित एक घर से देसी पिस्टल सहित कारतूस बरामद की है।
इसकी पुष्टि थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मिली सूचना के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, तत्पश्चात छापेमार कर घर की तलाशी की गई। जहां से 1 देशी पिस्टल एवं 1 जिंदा कारतूस साथ 4 खाली खोखा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में दिवाकर कुमार पिता दिलीप सहनी, संजय कुमार पिता गेनीलाल सहनी लखौरा ब्रहम टोला शामिल है। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी में लखौरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर आलोक रॉय सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

