संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर डीएम ने कलश यात्रियों को दिखाई झंडी
-कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर कलश यात्रा बेगमपुर बेलखाना पहुंचा
मोतिहारी। सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, ने संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयन्ती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त आयोजन का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया।
कलश यात्रा में शामिल 35 कलश यात्री समाहरणालय परिसर से दुर्गा मंदिर कचहरी चौक, प्रेक्षा गृह होते हुए बैलखाना वार्ड नं-34 एवं 35 पहुंचे। कलश यात्रा में लाल बाबू गुप्ता उप महापौर,अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच),मो. सिबगतुल्लाह, नजारत उप समाहर्त्ता, प्रेमलता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, ज्ञानेश्वर प्रकाश,जिला कल्याण पदाधिकारी, संतोष कुमार पांडेय सहित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सदर, तुरकौलिया, कोटवा एवं विकास मित्र शामिल थे।

