बीपीएससी ने TRE-4 के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 32388 पदों के लिए 1 सितंबर से आवेदन

बीपीएससी ने TRE-4 के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 32388 पदों के लिए 1 सितंबर से आवेदन
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।बीपीएससी के अनुसार, TRE-4 के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर अपना भुगतान पूरा कर सकेंगे।

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 1 सितंबर से शुरू होगी।

TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दिया गया है कि आवेदन की प्रक्रिया अंतिम समय तक न टालें।कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कुल 32 हजार 388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कक्षा एक से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा छह से आठ तक के लिए 8563, कक्षा नौ से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।

TRE-4 नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। अब उम्मीदवार तय तारीख के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page