नेपाल दौरे पर भारतीय सेनाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की मुलाकात

नेपाल दौरे पर भारतीय सेनाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की मुलाकात
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल दौरे पर आये भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस मुलाकात में नेपाल और भारत के द्विपक्षीय संबंधों तथा रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई भेंट के दौरान नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोकराज सिग्देल के औपचारिक निमंत्रण पर जनरल धीरज सेठ चार दिवसीय नेपाल दौरे पर रविवार को काठमांडू पहुंचे थे। उनके दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों और सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोमवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना की ओर से मानद महारथी की उपाधि का दर्ज्यानी चिह्न प्रदान किया था। इसी क्रम में सोमवार को नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोकराज सिग्देल और भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई थी। बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम सैन्य संबंधों और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page