दूसरी सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख डाक बम समेत हजारों कांवरियों ने की जलबोझी

दूसरी सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख डाक बम समेत हजारों कांवरियों ने की जलबोझी
Facebook WhatsApp

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी को लेकर रविवार सुबह से ही अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। सोमवारी के विशेष महत्व को देखते हुए लगभग एक लाख डाक कांवरियों और हजारों की संख्या में सामान्य बोल-बम कांवरियों ने गंगा में डुबकी लगाई।उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हो रहे हैं। पूरा अजगैविनाथ नगरी और कांवरिया पथ ‘बोल-बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान है। इसमें बिहार और झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बंगाल और नेपाल के श्रद्धालु भी भारी संख्या में शामिल हैं।

वहीं प्रशासन और नगर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। नमामि गंगे घाट, अजगैविनाथ घाट और पूरे नगर परिषद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। सुगम इंडिया एजेंसी द्वारा कांवरिया पथ और घाटों पर लगातार चार शिफ्टों में साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद है।

उधर कीचड़ में फिसल रहे श्रद्धालु प्रशासनिक दावों के बीच अजगैविनाथ गंगा घाट पर एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। घाट पर जियो बैग की भारी कमी होने के कारण पूरा घाट दलदल और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल भी हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से तुरंत घाट पर जियो बैग बिछाने और कीचड़ हटाने की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page