कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11वें दिन 60.70 लाख शिवभक्त कांवड़ लेकर रवाना

कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11वें दिन 60.70 लाख शिवभक्त कांवड़ लेकर रवाना
Facebook WhatsApp

हरिद्वार। डाक कांवड़ यात्रा पर रवाना होने वाले शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है, जिसके चलते हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।मेला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ मेले के 11वें दिन रविवार को शाम 6 बजे तक 60 लाख 70 हजार शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी और अन्य घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों को रवाना हो चुके हैं।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता की व्यवस्थाओं को और पुख्ता किया है। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ पटरी मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें 24 घंटे तैनात हैं।डीएम व एसएसपी के अनुसार सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें, प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और स्वच्छ व सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में सहयोग करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page