एम.एस. कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ आयोजन

एम.एस. कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक कर नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक, एन.सी.सी. ऑफिसर डॉ. नरेन्द्र सिंह, एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सहित एन.एस.एस. स्वयंसेवक एवं एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित थे।

इस दौरान स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स को  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री के संदेश के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वयं जागरूक बनने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया गया। फलस्वरूप उपस्थित एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं एन.सी.सी. कैडेट्स ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवक रिशु प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। जबकि वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से मुक्त रहेंगे, तो वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page