युवक की पिटाई का वायरल वीडियो मामले में पांच गिरफ्तार
-ट्रैक्टर चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
मोतिहारी। सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वायरल हो रहे वीडियो में मोतिहारी पुलिस ने जांचपरांत कारवाई शुरू की है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकेना गांव का बताया गया है,जहा ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटने का सीन वीडियो में देखा जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरे वाक्या के गंभीरता को देखते इस घटना में त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है । पुलिस ने अब तक पांच आरोपियो को पकड़ा है जिसमें स्थानीय ग्रामीण विवेक कुमार, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, बंटी कुमार और कामेश्वर प्रसाद शामिल हैं।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के मुताबिक नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताते है कि पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र निवासी मीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र विकास कुमार यादव 27 जुलाई की रात अपनी बीमार मौसी का हालचाल लेने के लिए घर से निकला था। अगले दिन उसका मोबाइल बंद मिला।
बाद में जानकारी मिली कि हरकेना गांव के लोगों ने उसे ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पकड़ लिया और मारपीट की है। इस घटना का वीडियो बनाया गया जो बाद में इंटनेट पर अपलोड किया गया। पुलिस इस घटना के काफी गंभीरता पूर्वक कारवाई शुरू की है।

