मंत्री दीपक प्रकाश बनेंगे एमएलसी,भाजपा के देवेश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

मंत्री दीपक प्रकाश बनेंगे एमएलसी,भाजपा के देवेश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य बनाया जायेगा।सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दीपक प्रकाश की मंत्री की कुर्सी बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद में एक सीट खाली कर दी है।

बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने इसके लिए विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, ताकि उनकी जगह दीपक प्रकाश को चुनकर मंत्री पद पर बरकरार रखा जा सके।

उल्लेखनीय है,कि बिना किसी सदन का सदस्य रहे दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार से सवाल पूछे थे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कानून का सवाल है। राज्य सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि आखिर कोई मंत्री बिना निर्वाचित हुए छह महीने से ज्यादा समय तक पद पर कैसे रह सकता है?


अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 अगस्त को तत्काल सुनवाई तय की है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए सरकार विधान परिषद की इस नई व्यवस्था के जरिए अदालत में उठने वाले संवैधानिक सवालों का समाधान करने के लिए आनन फानन में देवेश कुमार का इस्तीफा करा कर दीपक प्रकाश को परिषद की सदस्यता दिलाना चाहती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page