बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारी पूरी,शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारी पूरी,शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Facebook WhatsApp

पटना। राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार 30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के 422 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन प्रत्येक उम्मीदवार को अपने उपयोग, चुनाव एजेंट और कार्यकर्ताओं के लिए केवल तीन वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति होगी। सभी वाहनों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से विशेष अनुमति अनिवार्य होगी। प्रत्येक वाहन में चालक सहित अधिकतम पांच लोग ही बैठ सकेंगे।

उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) की 14 कंपनियां, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीमें, 6 वीडियो सर्विलांस टीमें, 3 वीडियो व्यूइंग टीमें और 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। शहर के गांधी मैदान, पीरबहोर, कदमकुआं, कोतवाली, सचिवालय, बुद्धा कॉलोनी और श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।उन्होंने कहा कि पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी और करीब 1400 अर्द्धसैनिक बल के जवान चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। चुनावी निगरानी के दौरान 4 अवैध हथियार, 21 कारतूस, 38 लाख रुपये से अधिक नकद राशि तथा 4,419 लीटर शराब बरामद की गई है।

जिले में 2,908 लाइसेंसी हथियारों में से 1098 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। वहीं 247 को छूट दी गई है और पांच लाइसेंस रद किए गए हैं। अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,166 मतदाता और 1,024 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान के लिए 29 चलंत मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 30 आदर्श मतदान केंद्र, एक महिला मतदान केंद्र, एक युवा मतदान केंद्र और एक दिव्यांग अनुकूल मतदान केंद्र भी स्थापित किया गया है।बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में है। दो ईवीएम का प्रयोग हर बूथ पर किया जायेगा। कुल

422 बूथ बनाए गए हैं 187 भवन में।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता है । विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 60 पुरुष, 1 लाख 79 हजार 533 महिला, 23 मंगलामुखी (ट्रांसजेंडर) मतदाता, 3166 मतदाता हैं 85 वर्ष से अधिक उम्र के ,जबकि 1024 दिव्यांग मतदाता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page