जिलाधिकारी बने निक्षय मित्र, टीवी के पांच मरीजों को लिया गोद

जिलाधिकारी बने निक्षय मित्र, टीवी के पांच मरीजों को लिया गोद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत  जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के  पदाधिकारीगण द्वारा 100 यक्ष्मा (टीबी) रोगियों को गोद लेकर फूड बास्केट बांटा गया। यक्ष्मा रोगियों को ईलाज के दौरान पौष्टिक  खान पान से यक्ष्मा (टीबी)ठीक होने में सहायता मिलती है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति  के तत्वाधान में जिले के टीबी मरीजों को बेहतर फूड उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मरीज को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त तथा सिविल सर्जन ने पांच-पांच टीवी मरीजों को गोद लिया गया। जबकि अनुमंडल पदाधिकारियों ने तीन-तीन तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी  दो-दो मरीजों को गोद लेकर फूड बास्केट उपलब्ध कराया। यह प्रक्रिया अगले 6 माह तक चलेगी। अर्थात प्रति माह गोद लिए गए, मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश से तपेदिक की बीमारी को समाप्त करना है। यह एक राष्ट्रीय मिशन है। इस अभियान के तहत निक्षय मित्र पहल एवं पोषण सहायता  योजना शामिल है। टीबी मरीजों को गोद लेकर समाज के अग्रणी लोग निक्षय मित्र बन सकते हैं। जिलाधिकारी ने लोगों का आह्वान भी किया पूर्वी चंपारण जिला को टीवी मुक्त बनाने में अक्षय मित्र बने और मरीज गोद लेकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य/ योगदान को कृतार्थ करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा  पूरे जिले में टीवी मरीजों के पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी रहे, सीने में दर्द हो, सांस लेने में तकलीफ हो, थूक में खून का अंश निकलता हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। जांच बिल्कुल निःशुल्क है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बीमारी में वजन का घटना, थकान महसूस होना, शाम को बुखार का आना अथवा रात में पसीना होना भी इसके लक्षण है। उन्होंने कहा कि टीवी की बीमारी उपचार से बिल्कुल ठीक हो सकती है। निर्धारित दवा पूरी अवधि नियमित रूप से लेने पर टीवी की बीमारी ठीक हो जाती है।

अगर टीवी के लक्षण है तो इसमें संकोच नहीं करें जांच कराएं और स्वस्थ थे।कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित सदर अस्पताल के चिकित्सक गण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page