खेल सामग्री उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार लाई योजना, कैबिनेट से 18 सौ करोड़ मंजूर

खेल सामग्री उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार लाई योजना, कैबिनेट से 18 सौ करोड़ मंजूर
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग’ योजना लेकर आई है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को परियोजना के लिए 1,856.67 करोड़ रुपये की मंजूरी किए।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि यह योजना 2026 से 2033-34 की अवधि में लागू की जाएगी। योजना के कुछ प्रमुख फोकस क्षेत्र होंगे। योजना से घरेलू खेल सामग्री विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। निवेश, नवाचार और निर्यात को प्रोत्साहिन मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूती मिलेगी।

योजना के तहत निवेश समर्थन और उत्पादन वृद्धि के लिए 1,130 करोड़ रुपये, अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों के प्रमाणन के लिए 105 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। योजना के माध्यम से खेल सामग्री विनिर्माण क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। लघु एवं मध्यम उद्यमों और मौजूदा विनिर्माण समूहों को मजबूत किया जाएगा। अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप और कौशल विकास को समर्थन दिया जाएगा। वैश्विक बाजारों में भारतीय खेल सामग्री का प्रचार किया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page