12 वर्षीय आशीष कुमार का राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन
मोतिहारी।जिले के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत चरगाहा निवासी 12 वर्षीय होनहार क्रिकेट खिलाड़ी आशीष कुमार का चयन अंडर-14 वर्ग में 14वें गोवा गोल्ड कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र-सी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर 2026 तक मडगांव (गोवा) में आयोजित होगी।
आशीष वर्तमान में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 7 के छात्र हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना उनकी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके चयन से चरगाहा, तुरकौलिया सहित पूरे पूर्वी चंपारण जिले में हर्ष का माहौल है।
उपलब्धि पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार टाइगर, शारीरिक शिक्षक संघ, पूर्वी चंपारण के जिला सचिव सुनिल श्रीवास्तव, एवं सह संयोजक, नियोजन पूर्व प्रशिक्षित शिक्षक संघ, बिहार अरविन्द कुमार, आफताब आलम, म.इस्लाम , भानु प्रकाश, शैलेन्द्र कुमार बाबा, प्रदीप कुमार बाजपेई सहित जिले के अनेक खेल प्रेमियों ने आशीष कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

