कुख्यात अपराधी स्नाइपरनुमा हथियार के साथ गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी स्नाइपरनुमा हथियार के साथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी उज्ज्वल सिंह उर्फ उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त बदमाश अवैध हथियार लहराकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा है, साथ ही लोगों से रंगदारी की वसूली कर रहा है।

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक स्नाइपरनुमा अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान चैलाहां बाबू टोला, वार्ड संख्या-1 निवासी उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास पुराना है। वह हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। थानााध्यक्ष ने बताया कि

 पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अत्याधुनिक हथियार कहां से प्राप्त किया। इस नेटवर्क में कौन लोग शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page