वेतन के अभाव में पुलिस का निजी चालक छत से गिरकर दे दी जान 

वेतन के अभाव में पुलिस का निजी चालक छत से गिरकर दे दी जान 
Facebook WhatsApp

-एसपी के आदेश पर डीएसपी ने जांच शुरू की

रक्सौल। अनुमंडल अंतर्गत  पलनवा थाना में कार्यरत सरकारी वाहन चालक राजकुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नतीजतन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

राजकुमार गत आठ महीनों से थाना की सरकारी गाड़ी के चालक के रूप में काम कर रहे थे। सोमवार की देर रात वे थाना परिसर की छत से गिर गए। नतीजतन गंभीर रूप से घायल हो गए। अलबत्ता अस्पताल ले जाने के पूर्व ही  मौत हो गई।  पुलिस पूरे मामले की जांच जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि राजकुमार शर्मा को पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिसके कारण वे मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से वे बेहद परेशान थे। परिजन मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात में रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद को जांच का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। लिहाजा डीएसपी जांच में जुड़ गए हैं। इसके अतिरिक्त फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र कर जांच में जुट गई है।

बकौल एसपी स्वर्ण प्रभात मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एफएसएल द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। राजकुमार शर्मा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आठ माह तक वेतन नहीं मिलने के आरोप और परिजनों ने साजिश की आशंका जताया है, फलस्वरूप मामला  गंभीर हो गया है। 

 

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page