अधिनायक अनुदेशक के पद पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त होगीः जिला प्रशासन 

अधिनायक अनुदेशक के पद पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त होगीः जिला प्रशासन 
Facebook WhatsApp

-जिले के 12 केंद्रों पर 7464 परीक्षार्थी होंगे शामिल 

मोतिहारी। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा सम्बर्ग में अधिनायक अनुदेशक के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 29 जुलाई  को जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित है।

 परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई।

जिसमें बताया गया कि कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परिक्षा में परीक्षा में 7464 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक सीटिंग में  11 पूर्वाह्न से 01 बजे अपराह्न तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में  कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 09: बजे पूर्वाह्न में अपने एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 09:30 बजे पूर्वाह्न से  कराया जाएगा और 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी।

परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और एक फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे। संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  परीक्षा केंद्र पर  ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर  200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा। आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी  अरुण कुमार,वरीय उप समाहर्ता  अमरेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी  राजन कुमार गिरी सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।

 

   

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page