पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न विधानसभा में बड़े पैमाने पर उम्मीदवारो का नामांकन हुआ रद्द

पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न विधानसभा में  बड़े पैमाने पर उम्मीदवारो का नामांकन हुआ रद्द
Facebook WhatsApp


– गोबिंदगंज विधानसभा में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी होंगे कृष्णा कांत मिश्र 

– मोतिहारी विधानसभा में राजद के देवा गुप्ता एवं उनकी मेयर पत्नी आमने-सामने


मोतिहारी। बिहार विधानसभा निर्वाचन को लेकर नामांकन प्रक्रिया गत 20 अक्टूबर को समाप्त हो गई, तत्पश्चात् मंगलवार को जिलेभर के 12 विधानसभाओ के नाम निर्देशन की समीक्षा की गई।

– 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त कुल 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, परन्तु समीक्षोपरांत सबसे बड़ा झटका महागठबंधन के अधिकृत  निर्वतमान विधायक ई. शशि भूषण सिंह सहित पूर्व में राजद के सुगौली विधानसभा से चुनाव में किस्मत अजमाने वाले राजद   से बागी बनकर मैदान में निर्दलीय


पर्चा भरने वाले  ओम प्रकाश चैधरी को लगी है।  दोनो अभ्यर्थियों के नामांकन में त्रुटि होने के कारण  निर्वाची अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सद श्वेता भारती ने उक्त दोनो केे नामांकन पत्र को  अस्वीकृत कर दिया। इनकें अतिरिक्त कृष्ण मोहन झा निर्दलीय, सदरे आलम निर्दलीय, गयासुद्दीन सामानी आप का भी नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिया गया। जबकि स्वीकृत नामांकन वालो में एनडीए समर्थित राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, अजय कुमार झा जनसुराज पार्टी, जुल्फिकार आफताब बसपा, जितेन्द्र तिवारी किसान जन सुराज के नाम शामिल है।

– 12 नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से 15 में 8 नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिए गयेे। स्वीकृत किए गये नामो में शमीम अहमद राजद, विशाल कुमार जनता दल यूनाईटेड, लालबाबू प्रसाद जनसुराज पार्टी, मो. हारून निर्दलीय, शमीम देवान निर्दलीय, उमर फारूक निर्दलीय, बशिष्ठ प्रसाद निर्दलीय शामिल है।


19 मोतिहारी विधानसभा से तीन लोगों के नामांकन को अस्वीकृत कर दिया गया। वहीं स्वीकृत अभ्यर्थियों में प्रमोद कुमार भाजपा, दिव्यांशु भारद्वाज निर्दलीय, ब्रजबिहारी यादव निर्दलीय, सिकंदर चैधरी राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, सुशील कुमार द प्लुरल्स पार्टी, देवा गुप्ता राजद,  अतुल कुमार जनसुराज पार्टी, फकरे आलम बसपा, दुखित राय निर्दलीय, प्रीति कुमारी निर्दलीय  का नाम शामिल है।
  वहीं 10 रक्सौल विधान सभा में कुल 7 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें गौतम कुमार बसपा, धर्मवीर प्रसाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। अब यहां कुल पांच प्रत्याशी मैदान में रह गये है। इनमें कपिलदेव प्रसाद जनसुराज पार्टी, प्रमोद कुमार सिन्हा भाजपा, सुरेन्द्र कुमार निर्दलीय, मो. कलीम निर्दलीय, श्याम बिहारी प्रसाद इंडियन नेशनल कांग्रेस का नामांकन वैध पाया गया।
14 गोबिंदगंज विधानसभा में जनसुराज के नाम पर चर्चित रहे कमलेशकांत गिरि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वैध धोषित हुए है। जबकि उक्त सीट से कृष्णकांत मिश्र जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस क्षेत्र से 9 लोगों ने नामांकन भरा था, जिसमें सभी के नामांकन पत्र बैध पाये गये है। इनमें उक्त दोनो के अलावे अशोक कुमार सिंह आम आदमी पार्टी, शशिभूषण राय इंडियन नेशनल कांग्रेस, नितेश कुमार द प्लूरल्स पार्टी, राहुल कुमार प्रियदर्शी अखंड भारतीय युवा पार्टी, राजू तिवारी लोक जनशक्ति प्रत्याशी रामविलास, अजीत कुमार राम बसपा, आशुतोष कुमार जनशक्ति जनता दल यानी  सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये है।
17 पीपरा विधानसभा में कुल 11 लोगों ने पर्चा भरा था, इनमें सभी के परचे वैध पाये गये है। इनमें कुंदन कुमार भारत जन जागरण दल, श्याम बाबू यादव भाजपा, राजमंगल यादव भाकपा, विपुल कुमार बसपा, सुबोध कुमार जन सुराज पार्टी, रवि रंजन निर्दलीय, अमित कुमार कुशवाहा राकांपा, जगदीश प्रसाद बज्जिाकांचल विकास पार्टी, राजमंगल प्रसाद निर्दलीय, मो. मुमताज अहमद निर्दलीय, श्याम कुमार निर्दलीय शामिल है।
18 मधुबन विधानसभा में तीन अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत किए गये है। जिनमें अभिषेक कुमार भारतीय आम जनता विकास पार्टी, लक्ष्मण साह राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी सहित रणधीर कुमार निर्दलीय का नाम शामिल है। वहीं स्वीकृत अभ्यर्थियों में कुमार कुणाल भूषण आप, राणा रंधीर सिंह भाजपा, संध्या रानी राजद, हरिशचंद्र कुमार प्रसाद बसपा, विजय कुमार जनसुराज पार्टी, शिवशंकर राय जनशक्ति जनता दल, शशि रंजन कुमार निर्दलीय, सैयद मोहम्मद ईमाम निर्दलीय का नाम शामिल है।
13 हरसिद्धि विधानसभा में चार अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुए है। इनमें संजीत कुमार राष्ट्रीय जनभावना पार्टी, मदन पासवान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, संतोष कुमार राम बसपा, सुरेश पासवान निर्दलीय का नाम शामिल है। जब वैध पाये गये अभ्यर्थियों में कृष्णनंदन पासवान भाजपा, राजेन्द्र राम राजद, अवधेश राम जनसुराज पार्टी, रविकांत रवि किसान सुराज दल, जगदीश राम निर्दलीय, राजेन्द्र पासवान निर्दलीय का नाम शामिल है।
16 कल्याणपुर विधान सभा से सभी के नामांकन स्वीकृत है। इनमें मोहम्मद बदीउज्जमां बसपा, अरविंद कुमार पांडेय लोहिया जनता दल, सुबोध कुमार निर्दलीय, सचीन्द्र प्रसाद सिंह भाजपा, अशोक कुमार यादव निर्दलीय, मंतोष सहनी जनसुराज पार्टी, राकेश कुमार पंडित निर्दलीय, मनोज कुमार यादव राजद, नितेश कुमार सिंह निर्दलीय, मोहित कुमार जागरूक जनता पार्टी, रामबाबू दास आम आदमी पार्टी का नाम शामिल है।
21 ढाका में चन्द्रदीप कुमार एवं मो. अमजद अंसारी निर्दलीय अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। जबकि पवन जायसवाल भाजपा, फैसल रहमान राजद, मधुसूदन कुमार आप, सिकंदर भारती बसपा, केदार राम नायक युवा क्रांति पार्टी, नगीना पासवान राष्ट्रीय संभावना पार्टी, राणा रंजीत सिंह आॅल इंडिया मजलिस-ए- इतहाद-उल मुस्लिमीन, लालबाबू प्रसाद जनसुराज पार्टी, रूखसाना खातुन निर्दलीय, सुबोध कुमार निर्दलीय, मो. सलीम निर्दलीय सहित 11 का नामांकन स्वीकृत किया गया है। 15 केसरिया विधानसभा से मुखलाल राम, जगन कुमार सहनी, नुमान अहमद खान नजमी का नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिया गया है। जबकि स्वीकृत अभ्यर्थियों में एनडीए समर्थित शालिनी मिश्रा, चन्द्रेश्वर मिश्र, चुटुन कुमार, महागठबंधन समर्थित वरूण विजय वीआईपी, नाज अहमद, राम आधार राय, रामशरण प्रसाद यादव, सुनील कुमार, पूनम देवी, बिनोद कुमार के नाम शामिल है।
वहीं 20 चिरैया विधान सभा क्षेत्र से कुल 17 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें से 10 अभ्यर्थियो का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। जिनके नाम स्वीकृत किए गये है। उनमें भाजपा के लालबाबू प्रसाद गुप्ता, राजद के लक्ष्मीनारायण प्रसाद यादव, जनशक्ति जनता दल के मुकेश कुमार, समाजशक्ति के मो. महताब आलम, जनसुराज पार्टी के संजय कुमार निर्दलीय अच्छेलाल प्रसाद तथा निर्दलीय लालू प्रसाद यादव के नाम शामिल है।
उल्लेखनीय है कि आयोग के निर्देशानुसार 22 एवं 23 तक नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। जबकि 24 को सभी को सिंबल आवंटित कर दिया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page