ऑटो मोबाइल्स दूकानदार के दरवाजे से बाइक की हुई चोरी
तुरकौलिया।थाना क्षेत्र के बोरिंग चैक के समीप से एक ऑटो मोबाईल दुकानदार की बाइक चोरी हो गयी है। ऑटो मोबाइल्स दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि उनका निमुईया मोड़ के समीप बैटरी चालित स्कूटी का शो रूम है।
शो रूम से वे खाना खाने घर पर बाइक से आये थे। दरवाजे पर बाइक खड़ी कर वे घर के अंदर गए। खाना खाकर जब वे घर से निकले तो दरवाजे से बाइक गायब थी।पुलिस मामले की तहकीकात मंे जुट गई है।

