प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षाः जिलाधिकारी
मोतिहारी। प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का बुधवार को शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेजो की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे।
उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ विधायक हरसिद्धि कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ. प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।
जिलाधिकारी एवं विधायक के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है, जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
– जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई, उनके नाम इस प्रकार है।
संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर, मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी, पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी, सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़, तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर,
तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल, पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी, फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत, रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला,
आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी,
छौडादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानौ एसआरएनआरवाईएल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा, बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया, पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव,
चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा का नाम शामिल है। उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

