दीपू चौरसिया बने सांसद प्रतिनिधि,आमजनो की समस्याओ का करेगे समाधान

दीपू चौरसिया बने सांसद प्रतिनिधि,आमजनो की समस्याओ का करेगे समाधान
Facebook WhatsApp

बंजरिया। पश्चिम चंपारण के सांसद डा.संजय जायसवाल ने भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीपू चौरसिया को अधिकारिक रूप से बंजरिया प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।इस सबंध में सांसद डा.जयसवाल ने पत्र जारी करते कहा है,कि प्रखंड में विकास कार्य को गति देने और जनसमस्याओ के त्वतरित निष्पादन के लिए उक्त नियुक्ति की जा रही है।

पत्र के अनुसार,दीपू चौरसिया प्रखंड क्षेत्र में जनहित से जुड़े मामलों के समाधान, विकास कार्यों की सतत निगरानी और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।सांसद द्धारा जारी पत्र के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी बंजरिया,प्रखंड के सभी संबंधित विभागों को इसकी सूचना देगे,ताकि भविष्य में होने वाली बैठकों की सूचना सांसद प्रतिनिधि को भी उपलब्ध कराई जाए।

Oplus_16908288

उल्लेखनीय है,कि दीपू चौरसिया भारतीय जनता पार्टी के बंजरिया मंडल अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।ऐसे में सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे पार्टी कार्यकर्ता व अधिकारियो के समन्वय से आम जनो की समस्याओ का त्वतरित निष्पादन करने में अहम भूमिका का निर्वहन करेगे।

वही नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपू चौरसिया ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओ की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजनो की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद तक पहुंचाकर उसका समाधान किया जाएगा।

वही दीपू चौरसिया की नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल,मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, भाजपा नेता दीपक सिंह,अनिल जोशी, नंदकिशोर पंडित, अखिलेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, डॉ. पी.पी. रंजन, सुरेश प्रसाद, पप्पू गुप्ता, विकास गुप्ता, राम केवल सहनी, संतोष सिंह, राजू प्रसाद, राजीव कुमार टिंकू, सोनू कुमार सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page