सांसद ने बांध निर्माण में जमीन देने वाले लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया 

सांसद ने बांध निर्माण में जमीन देने वाले लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया 
Facebook WhatsApp

 -रिंग बांध मरम्मती निर्माण पूरा, बाढ़ से राहत की उम्मीद में ग्रामीणों में खुशी

सुगौली। प्रखंड अंतर्गत सुकुल पाकड़ लालपरसा धूमनी टोला में रिंग बांध की मरम्मत एवं निर्माण कार्य हुआ पूरा। इसके लिए भूमि दान करने वाले 20 भूमि दाताओं को सांसद डॉ संजय जायसवाल और विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने सम्मानित किया।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर भूमि दाताओं का आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से ही यह महत्वपूर्ण बांध बन कर तैयार हुआ है, जिससे सैकड़ो एकड़ फसल और कई गांवों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और विधायक का स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान बीडीओ नूतन किरण भी मौजूद रहीं। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब रिंग बांध बनने से हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page