लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार।
पूर्वी चंपारण। ढाका थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर लोन दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता द्वारा ढाका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

